बीसीए थर्ड ईयर की छात्रा की अस्पताल में मौत -प्रीमेच्योर डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत -लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी पार्टनर के साथ

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। सुभाष नगर स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीसीए थर्ड ईयर की छात्रा की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार छात्रा ने कुछ दिन पहले ही 8 माह के शिशु को जन्म दिया था, लेकिन प्रीमेच्योर डिलीवरी के कारण उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रा देहरादून में अपने ही क्षेत्र के युवक मनीष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनीष इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन की पढ़ाई कर चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों के लिव-इन रिलेशन की जानकारी छात्रा के परिजनों को नहीं थी। साथ ही, उन्होंने उत्तराखंड में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के प्रावधानों के तहत लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण भी नहीं कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


घटना की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन खटीमा से देहरादून पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119