डीजे बजाने का विरोध पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज होकर कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस को दी तहरीर में निझड़ा फार्म, जसपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी की दोपहर वह अपने घर पर था। इसी दौरान घर के पास स्थित फैमिली मार्ट एंड रेस्टोरेंट पर आदित्य नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी, नीरज नेगी, गुररानी और उनके पांच अन्य साथी शराब पीते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। जब उसके चाचा मुरारीलाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी दी और शाम को जान से मारने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 6 बजे आरोपी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर उसके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान-माल को खतरा बताया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119