उत्तरकाशी में भालू का हमला : लकड़ी लेने गई महिला गंभीर घायल, एम्स रेफर

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जौलंगी क्षेत्र के नकोट (सुल्याधार) गांव के जंगल में लकड़ी काटने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया, जिससे महिला की जान बच सकी।


जानकारी के अनुसार थौलधार ब्लॉक के जौलंगी क्षेत्र स्थित ग्राम नकोट (सुल्याधार) निवासी लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू शनिवार दोपहर गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ गांव से करीब आधा से पौन किलोमीटर दूर बगदरी खाला के जंगल में लकड़ी काटने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


महिला के चीखने-चिल्लाने पर साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में महिला के चेहरे, सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि महिला के चेहरे और सिर पर गहरे घाव हैं तथा आंख भी बुरी तरह जख्मी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महिला को एम्स रेफर कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


ग्रामीण मदन सकलानी ने बताया कि इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास के गांवों के लोग घास और लकड़ी के लिए जंगल पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में भालू की दहशत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी जन्मेजय रमोला ने बताया कि महिला पर भालू के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। यदि भालू आसपास के जंगल में दिखाई देता है तो उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119