“एक पहाड़ी ऐसा भी” कार्यक्रम में जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी कैलाशानंद महाराज सम्मानित
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 लोगों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान “एक पहाड़ी ऐसा भी” कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन माह पूर्व Red FM 93.5 की टीम ने राज्य के अलग-अलग जनपदों का भ्रमण कर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन किया। चयनित व्यक्तित्वों के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित लघु फिल्म भी तैयार की गई।
अल्मोड़ा जिले से महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज , जो कि जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हैं, को भी इस सम्मान के लिए चुना गया। उनकी जीवन यात्रा में यह दर्शाया गया कि किस प्रकार उन्होंने एक सामान्य परिवार से आगे बढ़कर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त की और जागेश्वर धाम क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में आश्रम निर्माण, गौशाला निर्माण, वृद्धाश्रम व अनाथालयों में सहयोग तथा सनातन धर्म के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर रेड एफएम 93.5 परिवार की ओर से रजत शक्ति, हिमांशु शर्मा, आरजे निधि, सरीन सब्जवानी, खुशाल शाह और मानिक अरोरा भी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस