बेरीनाग: विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग क्षेत्र के पांखू स्थित कोटगाड़ी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बूंगाछीना के सिरौली गांव निवासी दीप चंद्र भट्ट पुत्र जीवानंद भट्ट (40) ने अपनी बहन के घर के पास खेत में अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार दीप चंद्र भट्ट 9 दिसंबर को अपनी मां के साथ बड़ी बहन के घर कोटगाड़ी आए थे। बीती रात वह देर तक कोटगाड़ी मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन में मौजूद थे। शनिवार सुबह उनकी बहन ने घर के समीप खेत में अमरूद के पेड़ पर उनका शव लटका देखा। यह दृश्य देखते ही मां और बहन बदहवास हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

घटना की सूचना मिलते ही थल थाने के थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119