चाकूबाजी कांड के बाद खटीमा में प्रशासन का सख्त एक्शन, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। रोडवेज बस स्टेशन के समीप शुक्रवार रात हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में एक युवक की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद शासन-प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। घटना के विरोध में शनिवार को दिनभर जाम, बंद, घेराव और प्रदर्शन होते रहे, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की। टनकपुर रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर खकरा नाले तक किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

शनिवार देर शाम उप जिलाधिकारी तुषार सैनी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अवैध कच्चे निर्माण, खोखे और खौमचे ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन स्थानों पर असामाजिक और अराजक तत्वों का जमघट रहता था, जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। जनहित और शांति व्यवस्था के मद्देनजर इन अवैध निर्माणों को हटाना आवश्यक हो गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कब्जों और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119