भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा : खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर से 27 यात्रियों को सकुशल निकाला, चार बच्चे गंभीर, देखें विडियो
भीमताल। दिल्ली से भीमताल भ्रमण पर आ रहे यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर बुधवार सायं करीब 5:30 बजे भीमताल के बोहरकून क्षेत्र में अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 27 यात्री सवार थे, जिनमें 24 बच्चे, 2 वयस्क और 1 चालक शामिल थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF एवं फायर यूनिट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को खाई से बाहर सुरक्षित निकाला।
दुर्घटना में 2 वयस्क और 16 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए CHC भीमताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
घायलों में से 4 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी रेफर किया गया है।
पुलिस और राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा