नैनी झील में महिला ने लगाई छलांग -नाव चालकों और पुलिस की तत्परता से बची जान

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। रविवार सुबह नैनीताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने नैनी झील में अचानक छलांग लगा दी। नाव चालकों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल के समीपवर्ती नैना गांव निवासी विनीता कोहली रविवार सुबह तल्लीताल से नौकायन के लिए नाव किराये पर लेकर झील में उतरी थीं। नौकायन के दौरान जैसे ही नाव पाषाण देवी मंदिर के समीप पहुंची, महिला ने अचानक झील में छलांग लगा दी। इस अप्रत्याशित घटना से नाव चालक घबरा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


अन्य नाव चालकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता की और 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और नाव चालकों की संयुक्त टीम ने महिला को झील से बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


झील से बाहर आने के बाद महिला ने काफी देर तक हंगामा किया। मामले में एसआई दीपक कार्की ने बताया कि महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला द्वारा झील में छलांग लगाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी में महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
घटना के बाद झील क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119