धारी में आदमखोर गुलदार का कहर जारी, 16 दिन में तीसरी महिला की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/नैनीताल। क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 16 दिन के भीतर गुलदार ने तीसरी घटना को अंजाम देते हुए धारी ब्लॉक के खुटियाखाल देव स्थल गांव में 35 वर्षीय गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को दिनदहाड़े हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में भय, आक्रोश और शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार गंगा देवी अपने घर के समीप जंगल में घास काट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव जंगल से बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों की टीम बुलाकर घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कराया तथा वन विभाग से मानकों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिलवाया।


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ और गुलदार की सक्रियता की जानकारी वन विभाग को पहले से थी, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आदमखोर गुलदार को जल्द मारने तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


फिलहाल वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है।


गौरतलब है कि इससे पहले 26 दिसंबर को धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी गांव में 35 वर्षीय हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह बर्गली को गुलदार ने मार डाला था। इसके बाद 30 दिसंबर को ओखलकांडा क्षेत्र के चमोली गांव में भी गुलदार ने एक महिला की जान ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से प्रशासन के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


मृतक गंगा देवी अपने पीछे पति और तीन छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। पति जीवन चंद्र खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर आ गई है। रविवार सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119