उत्तराखंड…नैनीताल में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी टवेरा 50 फुट गहरी खाई में गिरी, सात लोग घायल
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नंबर एक बैंड के पास पर्यटकों से भरी टवेरा कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का सफल रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार टवेरा कार संख्या यूके 04 टीए 3876 नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। कार में लखनऊ के गोमती विहार निवासी पर्यटक सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निख्लेंद्र सिंघल (23) सवार थे। वाहन को संग्राम सिंह निवासी हल्द्वानी चला रहे थे।
नंबर एक बैंड के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस चौकी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू के दौरान चालक सहित छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक घायल को खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
उपनिरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता