उत्तराखंड…आवारा पशु बना हादसे की वजह –दूध से भरा वाहन हाईवे पर पलटा, परिचालक घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह दूध लेकर टनकपुर आ रहा एक वाहन अचानक सड़क पर आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन का परिचालक घायल हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

जानकारी के अनुसार गजरौला (उत्तर प्रदेश) से मदर डेयरी का दूध लेकर टनकपुर आ रहा वाहन संख्या यूपी 23 एटी 9099 ग्राम विचई के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में परिचालक मोहित पुत्र अजब सिंह, निवासी ग्राम रामनगर, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) घायल हो गया। वहीं चालक संजय पुत्र हरि ज्ञान सिंह, निवासी गजरौला (उत्तर प्रदेश), को मामूली चोटें आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायल मोहित के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण अचानक सड़क पर लावारिस पशु का आ जाना बताया जा रहा है। वाहन के सड़क पर पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119