गदरपुर बाईपास पर देर रात बड़ा हादसा – हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस पलटी, सात यात्री घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गदरपुर बाईपास मार्ग पर गोपाल नगर तिराहे के पास बुधवार तड़के करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


हादसे के समय बस में कुल 65 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 7 यात्री घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर सड़क से उतरने के कारण हादसा होना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119