मुखानी में नाबालिग से दुष्कर्म -दो माह की गर्भवती मिली किशोरी, -आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मुखानी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। चार दिन पहले परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरी जांच में उसके दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


किशोरी के परिजनों ने न्यायालय से गर्भपात (एबॉर्शन) कराने की अनुमति भी मांगी है। इस संबंध में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं के प्रावधानों के अनुसार यदि गर्भ तीन माह से कम समय का है, तो न्यायालय में अर्जी देकर गर्भपात की अनुमति ली जा सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डीएनए जांच के लिए भी कोर्ट में आवेदन करेगी, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की पुष्टि की जा सके। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119