रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, -तीन अवैध क्लिनिक सील

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद रामनगर व आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। कई कथित डॉक्टर टीम के पहुंचने से पहले ही अपने-अपने क्लिनिक बंद कर मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. चंद्रा पंत एवं रामनगर की औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना की संयुक्त टीम ने यह छापेमारी की।


डिप्टी सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी ने बताया कि मोहल्ला गूलरघट्टी स्थित डॉ. मुजीबुर्रहमान के खिलाफ किसी व्यक्ति द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर जब क्लिनिक पर छापा मारा गया तो मौके पर मौजूद व्यक्ति कोई भी वैध चिकित्सकीय डिग्री प्रस्तुत नहीं कर सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


इसके अलावा मोहल्ला भवानीगंज में डॉ. नदीम अख्तर के क्लिनिक पर भी छापेमारी की गई, जहां कोई वैध डिग्री नहीं पाई गई। इसी क्षेत्र में डॉ. एसके कोटिया के क्लिनिक से भी वैध शैक्षणिक प्रमाण पत्र नहीं मिले।
टीम ने तीनों क्लिनिकों से संदिग्ध दवाइयों के नमूने लेकर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता और मानकों की जांच की जा सके। मौके पर ही तीनों अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


डॉ. श्वेता भंडारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। मासूम और गरीब लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119