फोन पर विवाद के बाद घर बुलाकर युवक को मारी गोली -नानकमत्ता में सनसनी
नानकमत्ता। थाना नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम टुकड़ी में विगत रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक को उसके घर बुलाकर गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप और तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टुकड़ी निवासी मेजर सिंह (22) पुत्र निरंजन सिंह और इसी गांव के मंगत सिंह पुत्र बलबीर सिंह के बीच किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि मंगत सिंह ने मेजर सिंह को अपने घर आने की चुनौती दे दी। जैसे ही मेजर सिंह उसके घर पहुंचा, पहले से हथियार लेकर बैठे मंगत सिंह ने उस पर बंदूक से सीधा फायर झोंक दिया।
गोली मेजर सिंह के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल