उत्तराखंड…बागी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन : चार और आरोपी दबोचे -तमंचों का जखीरा बरामद, दो किशोर भी संरक्षण में
रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा के लालपुर टिब्बा में विक्रांत उर्फ बागी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त अभियान के दौरान रुद्रपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को अवैध तमंचों के साथ दबोचा, जबकि किच्छा पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में शामिल दो किशोरों को संरक्षण में लिया है।
गौरतलब है कि 25 जून को लालपुर टिब्बा में विक्रांत उर्फ बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी क्रम में रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक रोड पर घेराबंदी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर पुत्र जय सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 शिवनगर और 20 वर्षीय अंकित सागर उर्फ गट्टी पुत्र सुरेश सागर निवासी वार्ड नंबर-8 शिवनगर, थाना ट्रांजिट कैंप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाइक से उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान सिप्पी सागर के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस, जबकि अंकित के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
वहीं, किच्छा पुलिस ने हत्या में शामिल दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी खमरिया रोड, लालपुर तथा विजय प्रताप पुत्र राम प्रसाद निवासी बाबूराम गली, रामेश्वरपुर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त दो किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर पुलिस अभिरक्षा में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि विक्रांत हत्याकांड में अब तक चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत
किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी