उत्तराखंड…शेरू सुसाइड केस में बड़ा मोड़ : पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा -अवैध संबंधों के आरोप भी बने जांच का हिस्सा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शहर के चर्चित कपिल उर्फ शेरू आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास-ससुर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद कंचन के बड़े पुत्र कपिल उर्फ शेरू ने 10 मई 2026 की शाम करीब सात बजे आत्महत्या कर ली थी। अब उसके छोटे भाई तरुण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कपिल का प्रेम विवाह 10 सितंबर 2021 को आनंद विहार निवासी निशा से हुआ था। विवाह के बाद से पत्नी और उसके परिजन उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे, जिससे वह गहरे तनाव में रहने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आत्महत्या से करीब एक घंटे पहले कपिल ने अपने भाई तरुण और बहन कोमल को बताया था कि उसकी पत्नी के रमन कक्कड़ नामक व्यक्ति से कथित अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

तरुण ने अपनी शिकायत में पत्नी निशा, उसके पिता नरेंद्र ग्रोवर, माता रेखा तथा रमन कक्कड़ पर लगातार मानसिक उत्पीड़न, अपमानित करने, धमकाने और वैवाहिक जीवन को असहनीय बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर कपिल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि परिवार अंतिम संस्कार और धार्मिक क्रियाकर्म में व्यस्त होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। बाद में कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोप शिकायत का हिस्सा हैं। साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119