राम मंदिर दान विवाद : आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी -चोरी की रकम और आभूषणों की तलाश में जुटी पुलिस
अयोध्या। राम मंदिर दान विवाद में सोमवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। कई पुलिस टीमों ने अयोध्या के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपियों के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। कुछ आरोपियों के घरों पर ताला लगा मिला, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।
पुलिस को आशंका है कि राम मंदिर को मिले दान से कथित तौर पर गायब की गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण या अन्य अहम साक्ष्य आरोपियों के घरों से बरामद हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से तलाशी अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के कौशलपुरी स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन उसके नहीं मिलने पर पास में किराना स्टोर संचालित करने वाले राहुल कुमार से पूछताछ की। वहीं, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी और ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर भी पुलिस पहुंची, जहां ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई।
गौरतलब है कि राम मंदिर को मिले चंदे और ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि दान में मिली राशि का सही हिसाब नहीं रखा गया, सोने-चांदी के आभूषण गायब कर दिए गए और ट्रस्ट ने जमीन खरीद में मनमानी की। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हरिद्वार में मौत का तांडव : रोडवेज बस-पिकअप की भीषण भिड़ंत -तीन की मौत, पांच जिंदगी की जंग लड़ रहे
उत्तराखंड…शेरू सुसाइड केस में बड़ा मोड़ : पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा -अवैध संबंधों के आरोप भी बने जांच का हिस्सा