बनबसा में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 5.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5.36 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


कमान अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में एसएसबी को रविवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा बैराज के समीप नेपाल सीमा पार करने की फिराक में है और उसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीमा चौकी बनबसा की टीम ने तत्काल विशेष दस्ता गठित कर क्षेत्र में घेराबंदी और सघन निगरानी शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


निर्धारित समय पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.36 ग्राम स्मैक (पॉलीथीन सहित) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर भंडारी (20 वर्ष), पुत्र डमर सिंह भंडारी, निवासी नेपाल बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यह स्मैक भारत से खरीदकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को बरामद स्मैक के साथ थाना बनबसा के सुपुर्द कर दिया है।


जब्ती की कार्रवाई में निरीक्षक लाल चंद, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, विजय कुमार, आरक्षी नितीश कुमार, अरुण राठौर, आलोक कुमार एवं अनुराग पाण्डेय शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119