शादी का झांसा देकर शोषण -गर्भपात कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज
चम्पावत। जिला मुख्यालय के नजदीकी एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल बीएस बिष्ट के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुड़ियानी निवासी दिनेश चंद्र ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता का यह भी कहना है कि अब आरोपी शादी से मुकर गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग