उत्तराखंड…रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन : 20 हजार का इनामी बदमाश और साथी अवैध तमंचों समेत गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान रामनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा इनामी अपराधी विशाल पासवान अपने एक साथी के साथ चोरपानी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर एक खाली मैदान से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विशाल पासवान निवासी ग्राम टांडा मल्लू के खिलाफ रामनगर कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से लगातार बचने के कारण उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

पुलिस ने उसके साथ गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी की पहचान अनुज रावत निवासी ग्राम बसई के रूप में की है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बरामद अवैध हथियारों के संबंध में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119