उत्तराखंड ब्रेकिंग…देहरादून दुष्कर्म कांड से भड़का जनाक्रोश : 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी के आरोप पर बाजार बंद, आरोपी की तलाश तेज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज स्थानीय लोगों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पलटन बाजार बंद करा दिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का परिवार संबंधित मकान में किराए पर रहता है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बुधवार देर रात उनकी बेटी इमारत की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब वह उसे देखने पहुंचीं तो किशोरी ने मकान मालिक के भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और विभिन्न संगठनों के सदस्य नगर कोतवाली पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

मामले को लेकर स्थानीय व्यापारी संघ भी आंदोलन में शामिल हो गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पलटन बाजार क्षेत्र में बाजार बंद करवा दिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 351(3) तथा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119