भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -3.440 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

-महेंद्रनगर से गांजा लेकर दिल्ली जा रहा था आरोपी -एसएसबी ने बनबसा पुलिस को सौंपा,:एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बनबसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल से गांजा लेकर भारत के रास्ते दिल्ली जा रहा था। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी और बरामद गांजा बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

जानकारी के अनुसार, रविवार को बनबसा चेक पोस्ट पर एसएसबी जवान नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक व्यक्ति के प्लास्टिक बैग की जांच की गई। बैग को स्कैन करने पर उसमें पारदर्शी प्लास्टिक पैकेजिंग में रखा 3.440 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जमीर पुत्र वसीम बताया। आरोपी के अनुसार, उसने महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर, नेपाल निवासी एक अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदा था और उसे बेचने के लिए आनंद विहार, नई दिल्ली ले जा रहा था।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट रामचंद्र ने बताया कि आरोपी को बरामद गांजे समेत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

कार्रवाई करने वाली एसएसबी टीम में सहायक कमांडेंट रामचंद्र, सहायक उपनिरीक्षक जगत राम, आरक्षी संदीप कुमार, राजकुमार, पुर्नानंद पांडेय, सूर्यकांत उपाध्याय, महिला आरक्षी प्रीती साहू और महिला आरक्षी लक्ष्मी कार्की शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119