uttarakhand-पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान -चार महीने पहले हुई थी शादी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ में पत्नी से विवाद के बाद 24 वर्षीय युवक ने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

जानकारी के अनुसार, नासिर पुत्र साबिर हुसैन (24) जीवनगढ़ में अपनी मां, दो बहनों और पत्नी के साथ रहता था। उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी और वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। बताया गया कि सोमवार रात दोनों पति-पत्नी कमरे में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह सो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा तो नासिर चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। डाकपत्थर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि नासिर नशे का भी आदी था। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और चोरी के आरोप में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119