uttarakhand-प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत -स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही 30 वर्षीय प्रसूता की मौत से कत्यूर घाटी में हड़कंप मच गया। महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबीयत, एसटीएच में मौत

जानकारी के अनुसार मैगड़ीस्टेट के सेलाबगढ़ गांव निवासी भावना देवी (30) पत्नी मुकेश रावत को रविवार शाम करीब 7:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर रात में प्रसव कराया। भावना ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि यह उनका छठा बच्चा था।

प्रसव के कुछ घंटे बाद भावना देवी को अचानक अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उस समय महिला का रक्तचाप और नाड़ी काफी कम थी। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए खून चढ़ाया, लेकिन करीब एक घंटे के उपचार के बाद भावना देवी ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चमोली में बादल फटा, तमक नाला उफना -पुल बहा, बीआरओ कर्मचारी लापता

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत अस्पताल पहुंचने के समय बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों का कहना है कि यदि प्रसूता को कुछ समय पहले अस्पताल पहुंचाया जाता तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में बीटेक के नए बैच का आगाज -विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

वहीं घटना के बाद कत्यूर घाटी के ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रसूता और आपातकालीन मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की मांग की है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119