चार लाख की खेप से पहले ही धरी रह गई ‘चरस तिकड़ी’ -अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार
अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान 488 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में शुक्रवार को चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार तीनों युवकों के कब्जे से 488 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 97 हजार 600 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु बोरा (निवासी लालकुआं, जिला नैनीताल), सुमित सिंह दानू (निवासी बिंदुखत्ता, जिला नैनीताल) और साहिल टम्टा (निवासी जिला बागेश्वर) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश बोरा, हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल की अहम भूमिका रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर