पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘SATURNALIA’ की धूम: -छात्रों ने खुद रचा मेला, दिखाया मैनेजमेंट और क्रिएटिविटी का दम
पंतनगर। 25 अप्रैल को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस में ‘SATURNALIA: द फन फेयर’ का भव्य और सफल आयोजन हुआ। कम्युनिटी साइंस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित यह मेला सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. दीपा विनय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. ए.एस. जीना तथा कॉलेज की डीन डॉ. अल्का गोयल द्वारा किया गया।
मेले का आयोजन डॉ. अल्का गोयल के निर्देशन में स्टाफ काउंसलर डॉ. दिव्या सिंह, को-स्टाफ काउंसलर डॉ. पूजा कामटा और सोसायटी की अध्यक्ष श्रेया उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।

इस फन फेयर की खास बात यह रही कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल पूरी तरह स्वयं तैयार किए। फूड स्टॉल पर छात्रों द्वारा खुद बनाए गए व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं गेमिंग और क्रिएटिव स्टॉल्स ने भी खूब सराहना बटोरी।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रबंधन कौशल, मनी मैनेजमेंट, उद्यमिता, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल को विकसित करना था। इस मेले ने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया।
शाम 6:30 बजे कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। ‘SATURNALIA’ न सिर्फ छात्रों के लिए सीखने का मंच बना, बल्कि आगंतुकों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित हुआ।
समाचार प्रेषक:
श्रेया उपाध्याय,
अंतिम वर्ष छात्रा, कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल