हरिद्वार में ‘पिल्ला गैंग’ पर बड़ा प्रहार -तीन मास्टरमाइंड दबोचे, गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले पिल्ला गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग को नशा, पैसा और हथियार मुहैया कराकर विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवाते थे। अब पुलिस इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


कनखल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मारपीट और आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस की सादे कपड़ों में टीमें सक्रिय की गई थीं। जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान चार मई को रॉयल हट, जगजीतपुर में प्रणव शर्मा निवासी कनखल के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच तेज की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कुशलपाल, आकाश कुमार और हिमांशु उर्फ जौनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गैंग का नेटवर्क भूपतवाला, नगर कोतवाली, ज्वालापुर, कनखल, पथरी और लक्सर तक फैला हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस के अनुसार अब तक इस गिरोह से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैंगबाजी और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119