पहाड़ के लाल ने किया कमाल : प्राथमिक विद्यालय नैनी के युवराज का राजीव नवोदय में चयन

खबर शेयर करें 👉

जगदीश चंद्र भट्ट

नैनी /जागेश्वर। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नैनी के मेधावी छात्र युवराज सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित राजीव नवोदय विद्यालय में स्थान बनाया है। युवराज सिंह पुत्र श्री दरपान सिंह के चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि युवराज शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि राजीव नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा काफी प्रतिस्पर्धात्मक मानी जाती है, ऐसे में चयन होना बड़ी उपलब्धि है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


प्रधानाध्यापक ने बताया कि युवराज विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहते थे और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते थे। उनकी सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


विद्यालय की सहायक अध्यापिका भावना वर्मा ने युवराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी यदि सही दिशा में मेहनत करें तो बड़े संस्थानों में अपनी जगह बना सकते हैं।


छात्र के चयन की सूचना मिलते ही गांव और विद्यालय में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने युवराज सिंह को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अभिभावकों ने विद्यालय परिवार और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के कारण ही उनका पुत्र इस मुकाम तक पहुंच पाया। साथ ही उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
युवराज सिंह की इस सफलता से प्राथमिक विद्यालय नैनी का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हुआ है और विद्यालय के अन्य छात्र भी अब बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119