उत्तराखंड–शादी से लौटते वक्त मौत की खाई में समाई कार -60 मीटर नीचे गिरने से देहरादून की महिला की दर्दनाक मौत
श्रीनगर/पौड़ी। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार बिलकेदार-देहलचौरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में देहरादून निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार रविवार को देहलचौरी चौकी को सूचना मिली कि अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। बताया गया कि चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर विकासखंड कोट के ग्राम भेंटा से वापस रुद्रप्रयाग लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मौके पर तैनात कांस्टेबल बद्रीलाल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट (49) पत्नी शशिराम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून को कांस्टेबल बद्रीलाल ने अपने निजी वाहन से तत्काल बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में चालक रोहित थपलियाल (24) पुत्र प्रेमचंद थपलियाल, रश्मि देवी (45) पत्नी प्रेमचंद थपलियाल, सुधा देवी (54) पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग तथा सुमन बिष्ट (26) पुत्री गजपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भेंटा, देहलचौरी पौड़ी घायल हो गए। सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल