बिग ब्रेकिंग: चोरगलिया में खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया कोतवाली क्षेत्र के गजेपुर गांव में एक खनन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया जा रहा है कि देर रात खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने अपने घर पर ही यह कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119