हरिद्वार: ऑटो चालक की बदसलूकी -चाकू दिखाकर महिला को धमकाया

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा महिला से छेड़छाड़ और चाकू दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जगजीतपुर से धीरवाली, ज्वालापुर की ओर ऑटो रिक्शा से जा रही थी। उस समय ऑटो में वह अकेली सवार थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


आरोप है कि सीतापुर फाटक के पास पहुंचते ही चालक ने पीछे लगे दर्पण से आपत्तिजनक इशारे करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर चालक ने अशोभनीय हरकत करते हुए महिला पर होटल चलने का दबाव बनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


महिला के अनुसार, जब उसने सख्ती दिखाई तो चालक ने चाकू निकालकर डराने की कोशिश की और खुद को ‘अर्जुन’ बताते हुए कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है। घटना से सहमी महिला किसी तरह सुरक्षित स्थान पर उतरी और बाद में कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119