नानकमत्ता पुलिस की कार्रवाई : 14 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 की शाम सिद्धा नवदिया हाईवे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला और युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में—
सोनू सिंह (20 वर्ष) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा के कब्जे से 6.95 ग्राम स्मैक
सुनीता कौर (24 वर्ष) पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा के कब्जे से 7.15 ग्राम स्मैक
बरामद हुई। इस तरह कुल 14.10 ग्राम अवैध स्मैक पुलिस ने बरामद की।
पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस (UK06BK0348) मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों से स्मैक के स्रोत को लेकर अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस