बिग ब्रेकिंग…तूफानी मानसून का अलर्ट : अगले 5 दिन आफत की बारिश, कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है, जिससे मध्य भारत समेत देश के बड़े हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

आईएमडी के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले चार दिनों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा, गुजरात (7 जुलाई तक), मध्य महाराष्ट्र के पुणे, नासिक व आसपास के जिले (6 जुलाई तक), सौराष्ट्र-कच्छ, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कोसी नदी में नहाने उतरे दिल्ली के पर्यटकों के कार चालक की डूबने से मौत -गर्जिया में हादसा

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं, सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया शक

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि भारी बारिश के कारण जलभराव, बाढ़, भूस्खलन, कम दृश्यता, यातायात बाधित होने, कमजोर भवनों को नुकसान तथा खड़ी फसलों के प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119