बिग ब्रेकिंग…कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं। कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई थी,किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा उसने कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है शव मोर्चरी में रखा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज