हाथ में अवैध तलवार लेकर ग्रामीणों को डरा धमका रहा व्यक्ति गिरफ्तार
जागेश्वर/अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्रान्तर्गत तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना दन्या को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमेश चंद्र जोशी नैनोली गाँव में तलवार लेकर घूम रहा है और ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रमेश चंद्र जोशी हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था।
अभियुक्त रमेश चंद्र जोशी के कब्जे से एक अवैध लोहे की तलवार बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रमेश चंद्र जोशी पुत्र स्व. पूरन चंद्र जोशी निवासी नैनोली पोस्ट खटियोला, दन्या के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह भाकुनी, हैड कांस्टेबल देशराज, होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम