बिग ब्रेकिंग…चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिरी, चालक की मौत
अल्मोड़ा। चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। यह हादसा शनिवार की रात करीब 9:30 बजे हुआ, जिसमें कार चालक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक पास के ही गांव से बारात छोड़कर वापस अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के वक्त कार चालक अकेला था। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश दुर्गापाल पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से बारात छोड़कर वाहन आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से घर वापस जा रहा था।
इस दौरान घुंगोली के गांव के पास एकाएक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे करीब 40 मीटर खेल मैदान में जा गिरी।
हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा सूचना पर चौखुटिया पुलिस थाना अध्यक्ष दिनेश महंत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक दिनेश को रेस्क्यू कर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घर परिवार में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी