बड़ी खबर : बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर जीवित -धामी सरकार का बड़ा फैसला”

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन प्रदान किया है। यह निर्णय क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


राजस्व विभाग के अनुसार, पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि विधानसभा क्षेत्र लालकुआं स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा। लेकिन यह क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आने के कारण इसके क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न हुईं। वन क्षेत्र से जुड़े मामलों में भारत सरकार से अनापत्ति (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य होता है, जिसके लिए विभिन्न कानूनी एवं प्रशासनिक प्रावधानों से गुजरना पड़ता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


इन प्रक्रियाओं में समय लगने की संभावना को देखते हुए दिनांक 01 जुलाई 2025 को आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में इस घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित करने का अनुरोध किया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया था।
अब मुख्यमंत्री द्वारा उक्त घोषणा को पुनः जीवित किये जाने की मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119