गिंतीगांव में किसान दिवस का सफल आयोजन -आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए 55 किसान

खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग। नैनीताल | 27 फरवरी 2026
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) के तत्वावधान में ग्राम गिंतीगांव, विकासखंड कोटाबाग में किसान दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रगतिशील किसान श्री तेज सिंह गिनती के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के 55 किसानों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग तथा फसल सुरक्षा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सहकारी अधिकारी हल्द्वानी श्री कृष्ण कुमार रौनकली उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में काश्तकार विकास संघ की अध्यक्ष सुश्री माया नेगी, क्षेत्र अधिकारी काशीपुर श्री नीरज डोबाल तथा इफको क्षेत्र अधिकारी नैनीताल श्री दीपक आर्या मंचासीन रहे।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री रौनकली ने इफको के नैनो उर्वरकों को कृषि क्षेत्र में एक नवाचारपूर्ण और लाभकारी तकनीक बताते हुए कहा कि इनके प्रयोग से किसानों की लागत घटेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
श्री नीरज डोबाल ने किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने और वैज्ञानिक विधियों के उपयोग पर जोर दिया। वहीं, सुश्री माया नेगी ने सहकारिता तंत्र की महत्ता बताते हुए किसानों से संगठित होकर कृषि संसाधनों का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इफको क्षेत्र अधिकारी श्री दीपक आर्या ने नैनो उर्वरकों के सही प्रयोग—मात्रा, समय और विधि—पर तकनीकी जानकारी साझा की तथा फसल की वृद्धि अवस्था के अनुसार इनके उपयोग के महत्व को समझाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कार्यक्रम के आयोजक श्री तेज सिंह गिनती ने अपने खेतों में नैनो उत्पादों के उपयोग से मिले सकारात्मक परिणामों को किसानों के साथ साझा किया। इस दौरान इफको एसएफए श्री मोहित गर्जोला भी उपस्थित रहे।
अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119