अपराध पर सख्ती: काम नहीं तो दाम नहीं -लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसएसपी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया कि क्षेत्र में अपराध होने पर बीट कांस्टेबल से लेकर थाना प्रभारी तक की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने “काम नहीं तो दाम नहीं” की नीति के तहत लापरवाह पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


शुक्रवार को कोतवाली मीटिंग हॉल में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं, महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे से जुड़े मामलों में तेजी लाने को कहा। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी और सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने नशे में ड्राइविंग, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा। रात्रि चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। जबरन रंग लगाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


महिला सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस कर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त में तैनात किया जाएगा। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


एसएसपी ने दोहराया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119