बड़ी खबर : हर गांव को 20 लाख की सौगात, 15 सोलर लाइट भी लगेंगी -आदर्श ग्राम योजना से बदलेगी तस्वीर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों को अब विकास के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित गांव को गैप फिलिंग कार्यों के लिए 20 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं हर गांव में 15 सोलर लाइट भी स्थापित की जाएंगी।


गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के लिए जनपद देहरादून में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति आबादी वाले 14 गांवों का चयन किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


इनमें विकासखंड चकराता के 8 गांव—लावड़ी, भुनर, कुणा, कोटा तपलाड़, कंडोई भरम, मस्क, जोगियों और बूरायला शामिल हैं।


विकासखंड कालसी के 4 गांव—सुरऊ, कचटा, रूपऊ और घरना को भी योजना में शामिल किया गया है।
इसके अलावा विकासनगर के 2 गांव—पस्ता और धलाई का चयन हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


बैठक में बताया गया कि चयनित गांवों के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं का बेहतर समन्वय किया जाएगा। पेयजल और स्वच्छता, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूल और आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण-मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सर्व-ऋतु सड़क निर्माण तथा सोलर व स्ट्रीट लाइट स्थापना जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा ने बताया कि वर्ष 2026-27 की जिला योजना में हर चयनित गांव में 15 सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सीडीओ अभिनव शाह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए तय समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाई जाए।


बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज नौटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119