ऋषिकेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी- 8 की दर्दनाक मौत, टिहरी में मातम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


टिहरी। जिले के चंबा–कोटि मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर वापस घनसाली लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119