पेपर लीक कांड के बाद बड़ा कदम : NEET-UG 2026 रद्द परीक्षा फीस लौटाएगा एनटीए -27 मई तक भरें बैंक डिटेल

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित और बाद में रद्द की गई नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विशेष रिफंड लिंक सक्रिय कर दिया है, जहां छात्र 27 मई रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल जमा कर सकेंगे।

एनटीए की अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को खाताधारक का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करना अनिवार्य होगा। इच्छुक छात्र रद्द किए गए चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं ताकि बैंक विवरण सत्यापित किया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

एजेंसी ने साफ किया है कि एक बार बैंक डिटेल जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

गौरतलब है कि 3 मई को देशभर में आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दिया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हासिल कर उसे पैसों के बदले अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने पुनर्परीक्षा की नई तिथि 21 जून घोषित की है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से रिफंड और पुनर्परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119