बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव सुसाइड की कोशिश -150 की स्पीड में कार दौड़ाकर हादसे में घायल
गाजियाबाद। सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित यूट्यूबर और Bigg Boss 17 फेम Anurag Dobhal एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के पास हुई, जिसके बाद उन्हें पहले मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराग डोभाल अपनी फॉर्च्यूनर कार से एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर और सुरक्षा बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुराग को तुरंत मेरठ के Subharti Hospital पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के एक उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले अनुराग डोभाल बेहद तनाव में दिखाई दे रहे थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इसे आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस भी इसकी जांच कर रही है।
पहले भी जता चुके थे मानसिक दबाव
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए मानसिक दबाव और ऑनलाइन ट्रोलिंग का जिक्र करते रहे थे। Bigg Boss 17 से बाहर आने के बाद भी वे कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह महज सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है। वहीं उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल