जमरानी नहर कवरिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सिंचाई सचिव को सौंपा ज्ञापन -आंदोलन की दी चेतावनी
मोटाहल्दू (नैनीताल)। जमरानी परियोजना के अंतर्गत निर्मित जमरानी नहर को कवरिंग किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर व उससे जुड़ी सिंचाई नहरें खुली होने के कारण आमजन को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तीनपानी से लेकर हल्दूचौड़ तक गुजर रही जमरानी नहर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं पशुओं के लिए यह नहर अत्यंत खतरनाक साबित हो रही है। नहर खुली होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। इसके अलावा नहर के कारण आवागमन में बाधा, स्वच्छता संबंधी समस्याएं तथा क्षेत्र के समग्र विकास में भी रुकावट उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर और सिंचाई नहर को कवर किया जाता है तो इससे जनसुरक्षा सुनिश्चित होगी, यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ विकास को भी गति मिलेगी।
जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि यदि शीघ्र नहर कवरिंग कार्य की घोषणा नहीं की गई तो ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सीमा पाठक, केशव पंत, दीप्ति धामी, कीर्ति पाठक सहित अनेक ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल