नयागांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराई, एक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार को रामनगर मार्ग में नयागांव के पास एक बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

कालाढूंगी के वार्ड नंबर पांच निवासी रतन पुत्र स्वराज वाल्मीकि एवं अभिषेक पुत्र जीवन वाल्मीकि अपनी बाइक से धमोला किसी कार्य से गए थे, घर के लिए वापस लौटने पर नयागांव में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में रतन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने हल्द्वानी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायल हुए अभिषेक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रतन की मौत की खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119