तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भीमताल से रामपुर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार सरकारी बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


जानकारी के अनुसार रामपुर सिटी के नई बस्ती बमनपुरी नूरानी मस्जिद बस्ती निवासी मोहम्मद यासीन और उनके फुफेरे भाई मोहम्मद उमर शनिवार को किसी काम से भीमताल गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस रामपुर लौट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


बताया जा रहा है कि काठगोदाम-गौलापार बाईपास स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार सरकारी बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद यासीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मद उमर का उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


हादसे के बाद पुलिस ने सरकारी बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119