महिला ने दोस्ती के जाल में फंसाया -साथियों संग युवक को बंधक बनाकर मारपीट और लूट

खबर शेयर करें 👉

-अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख की मांग -सुनसान मकान में बंद कर फरार हुए आरोपी

नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को महिला द्वारा दोस्ती के बहाने बुलाकर उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट, लूटपाट और ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली नानकमत्ता में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


पीलीभीत जिले के थाना माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर निवासी पवन कुमार पुत्र शिवहरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले एक महिला ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना नाम पिंकी बताया। महिला ने कहा कि उसका पति मेरठ में रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसने युवक से दोस्ती की बात करते हुए मिलने के लिए खटीमा बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


तहरीर के अनुसार 13 मार्च की शाम पवन कुमार अपनी कार संख्या यूपी26वाई 8203 से खटीमा के लिए निकला। रास्ते में महिला से उसकी कई बार फोन पर बातचीत हुई। महिला ने उसे नानकमत्ता क्षेत्र के मच्छीझाला आने को कहा। रात करीब 9:45 बजे जब वह मच्छीझाला के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने हाथ देकर उसकी कार रुकवाई। उनमें से एक ने खुद को पिंकी बताते हुए कहा कि उसी से उसकी फोन पर बात हुई थी।


आरोप है कि इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। दो युवक जबरन कार में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे ड्राइवर सीट से हटाकर बगल की सीट पर बैठा दिया और कार सहित हाईवे से करीब छह से सात किलोमीटर अंदर एक सुनसान मकान में ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पीड़ित के अनुसार वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


इसके बाद आरोपियों ने युवक को एक कमरे में बंद कर बाहर से चैनल गेट में ताला लगा दिया। कमरे में मौजूद एक व्यक्ति शराब के नशे में था। जब वह सो गया तो युवक ने वहां पड़े लोहे के कुदाल से चैनल गेट का ताला तोड़ दिया और किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी कार, करीब 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज, एक टॉर्च, शिवहरी ज्वेलर्स की दो मोहरें और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली नानकमत्ता पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119