मातृशक्ति की प्रतिभा से सजा बिखौती मेला -पूनम ममगाईं को भिटौली देकर किया सम्मानित
देहरादून। देहरादून में आयोजित बिखौती मेले में मातृशक्ति की प्रतिभा और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। कुर्मांचल परिषद माजरा शाखा की 75 महिलाओं ने नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मंडली की अध्यक्ष पूनम ममगाईं को पारंपरिक भिटौली भेंट कर सम्मानित किया गया।
देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली पारंपरिक और पौराणिक लोक सांस्कृतिक विरासत पर आधारित इस बिखौती मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने किया।
मातृशक्ति द्वारा आयोजित इस लोक उत्सव में महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत की।
इस दौरान पूनम ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड की वैभवशाली लोक संस्कृति सदियों से पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने कहा कि यहां की लोक संस्कृति की वास्तविक संवाहक मातृशक्ति रही है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़ी इस विरासत को सहेजने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं बिना किसी लोभ-लालच के निस्वार्थ भाव से पीढ़ियों से इस संस्कृति का संरक्षण करती आ रही हैं। अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर अपनी पारंपरिक और पौराणिक लोक सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करें, क्योंकि यही हमारी जड़ें और हमारी पहचान है। इस अवसर पर रमेश कांबोज नीटू, जितेंद्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल