पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मोनू शेख उर्फ समीर से हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोस्ती कर उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद वह कई बार छात्रा को घर और स्कूल से अपनी कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जटवाड़ा नहर पटरी क्षेत्र में कार के भीतर ही छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

कुछ समय पहले युवक की वास्तविक पहचान का पता चला, जिस पर विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर कहा कि यदि वह सच बताता तो वह उसके जाल में नहीं फंसती। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

मालूम हो कि छात्रा दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी शेख कार चालक है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119